फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस का स्टेयरिंग फेल होने पर खाई खड्ड में गई, कई यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। बरेली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर दौड़ रही परिवहन निगम की अनुबंधित बस का अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया। इससे बस हाईवे के किनारे खड्ड में चली गई। इसमें कई यात्रियों को चोटें आईं। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

यह बस बरेली से शाहजहांपुर आ रही थी। जिसमें 30 यात्री सवार थे। सोमवार सुबह लगभग 8:30 बजे परिवहन निगम की एक अनुबंधित बस बरेली से सवारियां लेकर शाहजहांपुर आ रही थी। तिलहल इलाके में नेशनल हाईवे पर सरयू पुलिया मोड़ के पास पहुंचने पर अचानक बस का स्टेरिंग फेल हो गया, जिससे बस रोड के बाईं ओर खड्ड में चली गई। इससे बस में सवार यात्री घबरा गए। कइयों को चोटें भी आईं। बस में चीख पुकार मची तो उधर से गुजर रहे राहगीर जमा हो गए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को दूसरी बसों में बैठाकर रवाना कर दिया।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बस मालिक मनीश ने बताया कि गाड़ी शाहजहांपुर का रहने वाला गोपी चला रहा था। उसने बस का स्टेयरिंग फेल होना बताया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस तेज गति में थी। मालिक ने मिस्त्री बुलाकर बस का स्टेयरिंग और अगला पहिया खुलवाया।
विज्ञापन

हाईवे का निर्माण अधर में होने के कारण सरयु पुलिया मोड़, बाईपास चौराहा के समीप सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से वाहनों से दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है, लेकिन कोई भी अधिकारी गड्ढों को भरने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें