फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलहर में पकड़ा गया शादी का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरोह

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। तिलहर इलाके में पुलिस के हत्थे एक ऐसा गैंग चढ़ गया जो लोगों को शादी का झांसा देकर रकम ठगता था। इस गैंग में बरेली के सिकलापुर निवासी दंपति समेत कई लोग शामिल हैं। ठग गैंग में शामिल लड़कियां दुल्हन बनकर घर में घुसने के बाद सारा जेबर समेटकर ले जाती थीं। पुलिस ने दंपति समेत तीन लोगों को पकड़ लिया है। गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश है। इस गैंग के सदस्यों ने तिलहर इलाके में रहने वाले एक युवक से शादी कराने के नाम पर 70 हजार रुपये ठगे। गैंग की सदस्य लड़की दुल्हन बनने के बाद घर से जेवर लेकर निकल गई थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रटा निवासी महेंद्र पाल सिंह की पत्नी शोभा की करीब एक साल पहले मौत हो गयी थी। उसने कुछ दिन पूर्व बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव पचजौरा निवासी अपने बहनोई नन्हें से जिक्र किया था। 31 अक्तूबर की रात नन्हे ने फोन पर महेंद्र को बताया कि उसने एक लड़की देख ली है। उसके बुलाने पर अगले दिन महेंद्र परिजनों के साथ भोजीपुरा रेलवे स्टेशन पहुंचा। जहां उसे निशी नाम की लड़की दिखाई गई। लड़की को गरीब बताकर महेंद्र से 70 हजार रुपये देने को कहा। बातचीत तय होने पर दो नवंबर को बरेली के अलखनाथ मंदिर गया और महेंद्र ने 70 हजार रुपये देकर निशी ने शादी की रस्में पूरी कीं। इसके बाद वह उसे दुल्हन बनाकर अपने घर गांव रटा ले आया।
नई दुल्हन पहुंची तो महेंद्र के घर में आपस में दावत होने के साथ खुशियां मनाई गईं। मगर चंद घंटे बाद ही महेंद्र की खुशियां काफ़ूर हो गयी। महेंद्र ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे घर के सभी लोग सो गए। दुल्हन बनी निशी खुद के सिर में दर्द बताकर सो गई। इससे महेंद्र बच्चों के साथ सो गया। रात में करीब 11:30 करीब महेंद्र की की आंख खुली तो कमरे में रखा बक्शा खुला और दुल्हन बिस्तर से गायब थी। उसके बताने पर घर के बाकी लोग जाग गए। इसके बाद दुल्हन की तलाशी शुरू हुई। रात में करीब साढ़े तीन बजे निगोही-तिलहर मार्ग पर सड़क किनारे खाई में घुसी बैगनार में निशी और उसके दो साथी मिल गए। उसके साथ वही लड़के थे जो अलखनाथ मंदिर में लड़की के रिश्तेदार बताकर मिले थे। ग्रामीणों ने जालसाज दुल्हन व उसके दोनों साथियों को तिलहर कोतवाली ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

वहां पूछताछ की गई तो मामला ठगी का सामने आया। कोतवाल ने बताया कि निशी बरेली के सिकलापुर निवासी भगवानदास की बेटी है। व पिछले छह वर्षों से सिकलापुर के ही कमलदीप पुत्र ओमप्रकाश के साथ बतौर पत्नी रहती है। निशी के साथ पकड़े जाने वालों में उसका पति कमलदीप व बब्बू पुत्र शफीउल्ला निवासी जोगीनवादा थाना बारादरी हैं। यह गैंग भोले भाले लोगों को शादी का झांसा देकर ठगी करता है। उनके गैंग में विनोद, कमला, तबस्सुम, वैशाली आदि भी शामिल हैं। पुलिस ने महेंद्र की की ओर से नन्हें, निशी, कमलदीप व बब्बू के विरुद्ध धोखाधड़ी और चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें