फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर महिला की मौत, पति-बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। शनिवार देर शाम बच्चे की दवा लेकर घर लौट रहे हैं बाइक सवार दंपती को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बालक और महिला का पति घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया जबकि चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

गांव रूजवारी निवासी लालू ने बताया कि उसके 11 वर्षीय बेटे आरुष की तबीयत कई दिन से खराब चल रही है। शनिवार शाम वह अपनी पत्नी साधना व बेटे आरुष के साथ तिलहर के एक डॉक्टर के पास दवा लेने आया था। आरुष की दवा लेने के बाद वह बाइक से गांव वापस जा रहे थे। गांव सरेली से रूजवारी को जाने वाली मोड़ के पास सरकारी अनाज से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उसकी पत्नी साधना उछलकर सड़क पर गिर गई और उनके ऊपर से ट्रॉली का पहिया निकल गया। इससे साधना की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लालू व 11 वर्षीय आरुष घायल हो गए। लोगों ने दौड़ाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया लेकिन उसका चालक खेतों से होता हुआ भाग गया। कोतवाल सुनील अहलावत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और महिला के शव को कब्जे में लिया। अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें