फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ‘वैश्विक परिवेश में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं’

विज्ञापन
स्वामी शुकदेवानंद यूनिवर्सिटी में अति​थि व्याख्यान में बोलते डॉ.वेदप्रकाश। स्रोत: यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एमएम कॉलेज मोदीनगर के वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ.वेदप्रकाश ने विद्यार्थियों को वर्तमान समय में वाणिज्य क्षेत्र में उपलब्ध विविध रोजगार व स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बदलते वैश्विक परिवेश में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि डिजिटल दक्षता, संचार कौशल, वित्तीय साक्षरता जैसे कौशल सफलता की कुंजी हैं।
विज्ञापन

वह स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग की ओर से ‘21वीं सदी के लिए कौशल : वाणिज्य में कॅरिअर के अवसर’ विषय पर आयोजित कार्यशाला में वह बोल रहे थे। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ वाणिज्य संकाय के अध्यक्ष प्रो.अनुराग अग्रवाल ने दीप जलाकर किया।
प्रो. देवेंद्र सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम में आभार डॉ.गौरव सक्सेना ने जताया। कार्यक्रम में डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. अजय कुमार वर्मा, डॉ.सचिन खन्ना, डॉ. संतोष प्रताप सिंह, बृजलाली चौबे, अपर्णा त्रिपाठी, डॉ रूपक श्रीवास्तव, पोथीराम, अखंड प्रताप सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें