फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेकानंद को आदर्श मानकर काम कर रहा अभाविप : डॉ. भूपेंद्र

Sat, 11 Jan 2025 05:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (महानगर इकाई) ने संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंंटर कॉलेज में गोष्ठी की। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा पखवाड़ा के तहत आयोजित गोष्ठी में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ. भूपेंद्र सिंह रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का व्यक्तित्व विराट एवं अद्भुत रहा है। अभाविप उन्हें अपना आदर्श मानकर 1948 से ही लगातार काम करता आ रहा है। डीसीबी चेयरमेन डीपीएस राठौर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन के माध्यम से यह दिखाया कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की रीढ़ है। उनके आदर्श आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने युवाओं को अपने जीवन में अनुशासन, मेहनत और सेवा भावना को अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत एसएफडी प्रमुख मचकेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य सौरभ वैष्णव, जिला प्रमुख बृजेश मिश्रा, विस्तारक संदीप सागर जिला एसएफडी संयोजक वैभव सक्सैना, जिला सोशल मीडिया संयोजक अंकित राजपूत, महानगर सह मंत्री आयुष श्रीवास्तव, अर्पित, नारायण, सक्षम पांडे आदि मौजूद रहे।ब्

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें