फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने दिया प्राचार्य को ज्ञापन

Fri, 07 Aug 2015 08:42 PM IST
तिलहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तहसील संयोजक सुमित कुमार सिंह की अगुवाई में संगठन के कार्यकर्ताओं ने छात्र-छात्राओं के संबंध में प्रदर्शन कर राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य अनोखेलाल गंगवार को सौंप कर मांगों शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में महाविद्यालय में मां शारदे की प्रतिमा स्थापित करने, सुरक्षा गार्ड तैनात करने, महाविद्यालय की रंगाई-पुताई पर व्यय धन राशि को सार्वजनिक करने, जनरेटर चलाये जाने, साइकिल व मोटर स्टैंड की व्यवस्था करने, पेयजल व शौचालय में पानी की व्यवस्था करने महाविद्यालय के सभी विभागों में प्रवेश सूची सार्वजनिक करने तथा विश्वविद्यालय नियमों के अनुसार ही निर्धारित समय पर शिक्षण कार्य किये जाने की मांगे शामिल हैं। दो दिन में कार्यवाही न होने पर संगठन द्वारा अनशन शुरू करने की धमकी दी गई है। ज्ञापन देने वालों में ऋषि द्विवेदी, अचिलेश प्रताप सिंह, गुरजीत सिंह, राजेश्वर सिंह, अपूर्व ओमर, आशीष मिश्रा, शुभम तिवारी, प्रयांशु तिवारी, दुर्गेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें