फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभाविप ने फूंका आजम का पुतला

Sat, 01 Jul 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के पूर्व मंत्री आजम खान द्वारा सेना के जवानों के प्रति अभद्र टिप्पणी करने से खफा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की और प्रदर्शन करते हुए नगर के मुख्य बिरियागंज चौराहे पर आजम खां का पुतला फूंका। परिषद कार्यकर्ताओं ने आजम के विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

परिषद के कार्यकर्ता नगर के बाईपास चौराहे से सपा नेता आजम खां का पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए बिरियागंज  चौराहा पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया और यहीं आजम के पुतले को आग के हवाले कर दिया। परिषद के विभाग संयोजक ऋषि द्विवेदी ने कहा कि भारतीय सेना के जवानों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आजम के खिलाफ  देशद्रोह के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए। सह जिला संयोजक सुमित सिंह ने कहा कि आजम जैसे देशद्रोहियों को भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है। ऐसे बदजुबान नेता के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
पुतला फूंकने वालों में आलोक सिंह, अंशुल सिंह, कुलदीप गुप्ता, अरिमर्दन सिंह, शिवम तोमर, आशीष शर्मा, गोपाल गुप्ता, नन्हें, उत्कर्ष गुप्ता, राहुल वात्सल्य, प्रियांशु, रजत, सिद्धार्थ, हर्षित पांडेय, भुवनेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें