महिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की एक बैठक खिरनीबाग स्थित कालीबाड़ी मंदिर परिसर में हुई। जिसमें कार्यकत्रियों से धनउगाही का मामला छाया रहा। बैठक में तय हुआ कि कार्यकत्रियों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष पद्मा रस्तोगी ने कहा कि मुख्य सेविकाएं कार्यकत्रियों का मानसिक एवं आर्थिक उत्पीड़न कर रहीं है। सुमनलता वाजपेयी ने कहा कि मुख्य सेविकाएं केंद्र संचालन के लिए भेजी जाने वाली 2625 रुपये की धनराशि को निकालकर देने की मांग करती हैं। इस दौरान जिला प्रभारी विश्वमोहन भारद्वाज, नगर अध्यक्ष नाजिश, कुसुमलता पांडेय, सावित्री देवी, अर्चना मिश्रा, सरिता जौहरी, प्रीति कटियार, नीलू देवी, शांति कश्यप, शालिका पांडेय आदि मौजूद रहीं।