शाहजहांपुर में संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते अतिथि। स्रोत: संस
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम लखनऊ की ओर से आयोजित संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता-2026 के तहत जनपद स्तरीय संस्कृत गीत और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आद्या और शाश्वत ने बाजी मारी। जिन्हें सम्मानित किया गया।
श्री दैवी संपद् ब्रह्मचर्य संस्कृत महाविद्यालय, मुमुक्षु आश्रम में हुई प्रतियाेगिता क शुभारंभ वैदिक मंगलाचरण से हुआ। संस्कृत गीत प्रतियोगिता में आद्या गुप्ता ने प्रथम, महिमा ने द्वितीय और रजनीश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रामांशी मिश्रा, आकांक्षा यादव और मुस्कान को सांत्वना पुरस्कार मिला।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शाश्वत यादव प्रथम, श्रेष्ठ अग्रवाल द्वितीय और हर्ष कुमार तृतीय रहे। देवांशा नारायण, आकांक्षा और आदित्य कुमार को सांत्वना पुरस्कार मिला।
निर्णायक मंडल में डॉ. कविता भटनागर, डॉ. अर्चना, डॉ. कनक रानी और आचार्य संत कुमार मिश्र शामिल रहे। प्राचार्य आदेश कुमार पांडेय के निर्देशन व सत्येंद्र पाठक की अध्यक्षता में हुई प्रतियोगिता में आचार्य चंदन कुमार आर्य आदि मौजूद रहे।