फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: समैचीपुर गांव का युवक चंडीगढ़ में लापता

विज्ञापन
लापता मनोज। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
जलालाबाद। गांव का एक युवक चंडीगढ़ से लापता हो गया। थाने पहुंचे परिजनों ने एक रिश्तेदार के बेटे पर शक जाहिर किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव समैचीपुर निवासी ध्यानपाल की रिश्तेदारी पीलीभीत के बरतैया गांव में है। उनके एक रिश्तेदार का बेटा चंड़ीगढ़ में नौकरी करता है। ध्यानपाल का 19 वर्षीय पुत्र मनोज रिश्तेदार के बेटे से बात करके उसके बुलाने पर 17 जुलाई को चंडीगढ़ चला गया। ध्यानपाल ने बताया कि बेटे के वहां पहुंचने पर फोन से एक बार बात हुई। उसके बाद से उसका फोन नहीं लगा।
करीब एक सप्ताह पहले बरतैया निवासी रिश्तेदार के बेटे ने फोन कर बताया कि मनोज की तबीयत बहुत खराब है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह कल उसे वाहन से लेकर समैचीपुर आ रहा है। ध्यानपाल का आरोप है कि दो दिन बाद रिश्तेदार के बेटे ने बताया कि उसने मनोज को ट्रेन पर बैठा दिया है। उसके बाद उसका लड़का न घर पहुंचा और न ही उसका पता लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनहोनी की आशंका से परेशान परिजन थाने पहुंचे और रिश्तेदार के बेटे पर मनोज को गायब कर देने का शक जाहिर कर लापता बेटे का पता लगाने की गुहार की। थाना प्रभारी हरिपाल बालियान ने बताया कि मामला चंडीगढ़ का होने के कारण मनोज के घरवालों को चंडीगढ़ पुलिस से संपर्क करने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें