खुदागंज (शाहजहांपुर)। दिउरिया गांव में बहन की ससुराल आए बरेली के कस्बा भुता निवासी शंकर सिंह की रविवार की शाम गांव के कुछ लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बाद में विवाद इतना बढ़ा कि उन्हें पीटकर उनका एक हाथ तोड़ दिया गया।
शंकर सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के सुरजीत उर्फ मंगू, कुलदीप उर्फ हीरा, ओमवीर, प्रताप और सोनू सहित कुछ अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच कराई जा रही है। जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद