तिलहर। गुलचंंपा गांंव में रविवार को सुबह घर से ट्रैक्टर लेकर खेत की ओर जा रहे बबलू को गांव के ही एक युवक ने ट्रैक्टर के आगे लेट कर रोक लिया। बाद में उसने लात-घूंसों और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। जिसमें बबलू जख्मी हो गया।
बबालू का कहना है कि घटना के दौरान किसी ने मोबाइल फोन से मारपीट का वीडियो भी बना लिया। बबलू का आरोप है कि थाने में तहरीर देने के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने न तो उनका मेडिकल कराया और न ही मौके पर पहुंचकर जांच करने की जरूरत समझी। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल के अनुसार घटना उनके संज्ञान में नहीं है। उनका कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद