फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक को संदिग्ध परिस्थिति में लगी गोली

विज्ञापन
मदनापुर में गोली से घायल रविंद्र को संभालते परिजन। स्रोत: जागरुक पाठक - फोटो : poni news
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के हालपुर पट्टी निवासी रविंद्र सिंह उर्फ टिल्लू को रविवार दोपहर संदिग्ध हालात में पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी पर भर्ती कराया। प्रथम दृष्टया पुलिस मामला संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

रविंद्र सिंह के अनुसार, रविवार दोपहर वह अपनी ससुराल गांव ढुकुरी खुर्द जा रहे थे। बरुआ पट्टी सनायक से ढुकुरी खुर्द जाने वाले कच्चे रास्ते पर खादिया हार के पास पीछे से आए दो लोगों ने फायरिंग की। एक गोली उनके सीधे पैर में लगी। गोली की आवाज सुन खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों के आने पर हमलावर भाग गए।
इस बीच पहुंची यूपी-112 पुलिस ने उन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया। उन्होंने गांव के ही लोगों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह के अनुसार, पुलिस टीम ने मौके पर जाकर जांच की है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। दोनों पक्षों के बीच मुकदमेबाजी की बात भी सामने आई है। हिरासत में लिए कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि मामले की जांच के बाद ही सही बात पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें