शाहजहांपुर में श्री श्याम सुंदर गोशाला में पूजन करतीं रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग की पदाधिकारी।
- फोटो : ARchive
शाहजहांपुर। गोपाष्टमी पर मंगलवार को रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग और लायंस क्लब सहेली की ओर से निवाजपुर स्थित श्री श्याम सुंदर गोशाला में गोपूजन किया गया। महिलाओं ने गोमाता को तिलक लगाकर शाल ओढ़ाई और हरा चारा, गुड़ व केले खिलाए। साथ ही विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की।
विंग की संस्थापक डॉ. नमिता सिंह और क्लब अध्यक्ष कुमुद गुप्ता ने गोसंरक्षण का संदेश दिया। पुजारी जयप्रकाश शर्मा ने पूजन कराया। इस दौरान अर्चना गुप्ता, वंदना गुप्ता और अलका वर्मा मौजूद रहीं।
विश्व हिंदू परिषद के शाहजीपुर महानगर के विवेकानंद प्रखंड की ओर से रेती रोड स्थित रंग फैक्टरी गोशाला में गोपाष्टमी मनाई गई। इस दौरान गोपूजन कर संरक्षण का संकल्प लिया गया। महानगर मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि गाय बचेगी तो देश बचेगा। कार्यक्रम में महानगर सह मंत्री राहुल कनौजिया, उपाध्यक्ष सुरेश राठौर और विभाग संयोजिका नीरा श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
-
गोमाता को राज्य माता का दर्जा देने की मांग
केसरिया हिंदू वाहिनी ने गोमाता को राज्य माता का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को सौंपा। ज्ञापन में प्रदेश की गोशालाओं में पर्याप्त चारा, स्वच्छ पेयजल, छाया और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई। इस दौरान महानगर अध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता, सोहन सिंह, अशोक मिश्रा और शिवम मौजूद रहे।