फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जयपुर में रह रहे युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। राजस्थान के जयपुर में रहकर मेहनत-मजदूरी कर रहे क्षेत्र के गुनारा गांव के निवासी 24 वर्षीय शाहरुख की वहां जहरीला पदार्थ खा लेने से मौत हो गई। सोमवार देर रात शव घर पहुंचने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

फारुख के अनुसार, उनका बेटा शाहरुख काम के सिलसिले में कई साल से जयपुर में रहता था। डेढ़ साल पहले शादी हो जाने के बाद उसकी पत्नी भी वहीं साथ में रहने लगी। उन्होंने बताया कि रविवार को किसी बात को लेकर शाहरुख ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। पता लगने पर उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पोस्टमाॅर्टम के बाद सोमवार रात में शाहरुख का शव गांव लाया गया। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और उसके कोई संतान नहीं थी। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने मामले की जानकारी होने से इन्कार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें