तिलहर। खिरिया मल्ल गांव की रानी देवी की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनके पति मंगनेश को तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को न्यायालय में पेश किए जाने पर वहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
आरोपी का तमंचा लहराते हुए पत्नी को धमकाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। हालांकि, वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई उसकी पत्नी की शिकायत के आधार पर की है। रानी देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी शादी गांव के ही मंगनेश से हुई है।
सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे मंगनेश ने तमंचा लहराते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उनका यह भी आरोप है कि पति आए दिन जहर खाकर जान देने और मायके पक्ष के लोगों को फंसाने की धमकी देता है। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी को सोमवार शाम गांव के बाहर लगे सरकारी नल के पास से तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। संवाद