जैतीपुर। गढ़ियारंगीन थाना क्षेत्र के गौटिया गांव निवासी 28 वर्षीय राजू कश्यप की इलाज के दौरान मौत हो गई।
वह मंगलवार शाम को डभौरा चौराहा पर डीजल लेने जा रहे थे कि अचानक एक सांड़ उनकी बाइक के सामने आ गया। टक्कर लगने से राजू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को दातागंज के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया।
बुधवार शाम बरेली ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। राजू के तीन बेटियों के बाद बेटे का जन्म हुआ था। मंगलवार को नामकरण संस्कार की दावत रखी गई थी। कुछ साल पहले ही राजू के पिता की भी दुर्घटना में मौत हो चुकी है। संवाद