फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दूसरी के चक्कर में पत्नी से मुंह मोड़ा...अब दिल्ली में साथ रहने के लिए राजी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गांव की महिला से दोस्ती के चलते युवक ने पत्नी से मुंह मोड़ लिया। उसे खर्च के लिए रुपये देने के बजाय मारपीट करने लगा। मामला परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंचने के बाद दोनों पक्षों की काउंसलिंंग करने पर साथ रहने की सहमति बन गई।
विज्ञापन

सिंधौली निवासी दंपती की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी। महिला का पति पेंटर है। पत्नी घरेलू खर्च के लिए तरसती रहती थी। रुपये मांगने पर पति, पत्नी से मारपीट करता था। इस बीच महिला की जानकारी में आया कि पति का किसी महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। सारा रुपया वहीं पर खर्च कर रहा है।
इसे लेकर दंपती में काफी कलह हुई तो तीन महीने पहले महिला मायके चली गई। वहां उसने थाने में तहरीर दी। वहां से मामला परिवार परामर्श केंद्र पर भेज दिया गया। केंद्र की प्रभारी मधु यादव ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया। पति ने गांव में रहने के बजाय दिल्ली में रहने का निर्णय किया। दोनों को विदा कर दिया गया।
विज्ञापन

इसी तरह खुदागंज की दंपती का विवाह डेढ़ साल पहले हुआ था। शादी के कुछ समय के बाद पति मारपीट करने लगा। वह रुपये मांगता था। दोनों पक्षों की काउंसलिंग के बाद साथ रहने की सहमति बन गई। प्रभारी मधु यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को 18 पत्रावली की सुनवाई में तीन दंपती को विदा किया गया।
-
पति ने ससुर के खिलाफ दी तहरीर
तिलहर की दंपती की शादी छह साल पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद महिला को उसके पिता घर बुलाकर ले गए और वापस नहीं भेजा। चार महीने से मायके से नहीं आने पर युवक ने पुलिस की मदद ली। उसके बाद परिवार परामर्श केंद्र पर दोनों पक्षों को बुलाया। वहां मायके पक्ष ने बताया कि महिला को मानसिक दिक्कत है। उसका उपचार करा रहे हैं। तय हुआ कि लड़की को ससुराल भेजा जाए, उपचार पति कराएगा। इस पर दोनों पक्षों में सहमति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें