फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खुटार में बंडा के युवक ने नदी में कूद कर दी जान

विज्ञापन
बंडा के अतुल की डूबने से मौत की जानकारी पर पहुंचे पिता, मां और पुत्र। संवाद
विज्ञापन
खुटार। मानसिक रूप से अस्वस्थ बंडा के अतुल कुमार उर्फ धीरू ने खुटार में झुकना नदी में छलांग लगा दी, इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को लोगों ने झुकना नदी में युवक का शव पड़ा देखा। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच की। इस बीच मौके पर पहुंचे बंडा के मोहल्ला रामनगर कॉलोनी निवासी राजबहादुर कायस्थ ने शव की पहचान अपने पुत्र 42 वर्षीय अतुल कुमार उर्फ धीरू के रूप में की।
राजबहादुर ने पुलिस को बताया कि अतुल की शादी 2003 में हुई थी। 2007 में अतुल की पत्नी ने पुत्र को जन्म दिया था। वर्ष 2010 में पुत्रवधू चली गई थी, इसके बाद से अतुल मानसिक रूप से अस्वस्थ हो गया था। वह पुत्र का लखीमपुर से इलाज भी करा रहे थे।
विज्ञापन

राजबहादुर के अनुसार अतुल मंगलवार से घर से गायब था। बुधवार को प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी मिली कि अतुल ने नदी में कूदकर जान दे दी है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि राजबहादुर की सूचना पर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पिता के अनुसार अतुल का मानसिक इलाज चल रहा था। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें