शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती को दूसरे समुदाय के युवक ने पकड़ लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घटना 28 जनवरी की रात नौ बजे की है। किराये के मकान में रहने वाली युवती रात नौ बजे अपने घर जा रही थी। गेट खोलकर मकान के अंदर जाने के दौरान पक्का तालाब का रहने वाला आदिल आया और छेड़खानी करने लगा। इसके बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए भाग गया।
पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी कॉल कर लगातार धमका रहा है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई है।