अल्हागंज। मंगलवार की सुबह क्षेत्र के गांव रामपुर में चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली में चढ़ने के प्रयास में एक युवक की कुचलकर मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर मालिक का पुत्र भी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
गांव के ट्रैक्टर ट्रॉली मालिक महेंद्र सिंह यादव भवन निर्माण सामग्री भरकर दुकान पर वापस करने जा रहे थे। इसी दौरान मजरा बगिया निवासी देवेंद्र सिंह का पुत्र 25 वर्षीय जयकांत सिंह भी चलते ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच में पैर रखकर ऊपर चढ़ने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान उसका पैर ट्रॉली के हुक से फिसल गया। जयकांत ने खुद को बचाने में जयेंद्र ने ट्रैक्टर पर पहले से ही बैठे महेंद्र के पुत्र शरदवीर को पकड़ लिया।
शरदवीर भी उसी के साथ ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। इसमें जयकांत गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि शरदवीर के सिर और पैर में गंभीर चोट आ गई। इलाज के दौरान जयकांत की फर्रुखाबाद के जिला अस्पताल में मौत हो गई। शरद वीर को इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है। एसओ प्रदीप सहरावत ने बताया कि घटना की तहरीर अभी थाने में आई नहीं है। घटना के बारे में पता चला है।