फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोजा में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा। क्षेत्र के देवरास गांव निवासी भोलेनाथ शुक्ला (30) की सोमवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव कमरे में छत के कुंडे से लटका हुआ मिला।
विज्ञापन


परिजनों ने अनुसार, भोलेनाथ पिछले कुछ दिनों से परेशान थे। रात करीब 11 बजे उनकी मां सरला ने उनके शव को कमरे में कुंडे से लटका देखा तो चीख पड़ीं। उनकी चीख-पुकार की आवाज सुन लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक भोलेनाथ की सांसें थम चुकीं थीं।
परिजनों ने बताया कि भोलेनाथ की शादी नहीं हुई थी। छोटे भाई रामप्रसाद शुक्ला ने बताया कि वह हरिद्वार की एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। चार माह पूर्व अपने कच्चे पड़े मकान को बनवाने के लिए वापस आए थे। उनके मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। अचानक भाई ने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि लोगों से मिली सूचना पर युवक के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है, लेकिन मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें