फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पैर फिसलने से अरिल नदी में गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
प्रमोद का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : पेयजल पाइप लाइन डालने के दौरान हुई घटना के बाद लगी भीड़।
विज्ञापन
कलान। सहबेगपुर गांव स्थित अरिल नदी में पैर फिसलने से गिरे 22 वर्षीय प्रमोद की डूबकर मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

प्रमोद खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बृहस्पतिवार की दोपहर वह अरिल नदी किनारे शौच के लिए गया था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी में डूबने लगा। ग्रामीणों ने 20-25 मिनट की मशक्कत के बाद उसे नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकीं थीं।
विज्ञापन

प्रमोद के शव को देख चचेरा भाई नेत्रपाल बिलख पड़ा। नेत्रपाल ने बताया कि उसकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी एक पुत्री है। नेत्रपाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रमोद के शव काे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के चलते नदी में पानी बढ़ा हुआ है। नदी किनारे फिसलन हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें