फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सुपरफास्ट एक्सप्रेस की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जंक्शन जाने वाली 12558 सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस की चपेट में आकर 32 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राजकीय मेडिकल काॅलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार रात 8:20 बजे पॉवर केबिन के सामने युवक दो नंबर लाइन पार कर रहा था। तभी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के इंजन की चपेट में आकर नाले में गिर गया। प्रारंभ में युवक को वेंडर समझकर रेल अफसरों को सूचना दी गई। मेमो आने पर स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। पुलिस युवक की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें