फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: केमिकल फैक्टरी के जीएम के बैंक खाते से महिला ने निकाले 91 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित एक केमिकल फैक्टरी में जीएम के पद पर कार्यरत कुशीनगर जिले के गांव नकहनी निवासी ओम प्रकाश राय के बैंक खाते से अलीगढ़ की एक महिला ने धोखाधड़ी कर पेटीएम के जरिये 91 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

उन्होंने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि अलीगढ़ के बीमा नगर गौतम चौराहा निवासी प्रतीक सिंह की पत्नी लतिका सिंह ने उनके बैंक खाते से धोखाधड़ी से पेटीएम के जरिये अलग-अलग तिथियों में क्रमश: 51 हजार और 40 हजार रुपये निकाल लिए। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें