फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शराब खरीदने ठेके पर पहुंचा मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज, वीडियो वायरल

विज्ञापन
अजीजगंज में ठेके पर शराब खरीदता मरीज। स्रोत: वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती सड़क हादसे में घायल टिकरी गांव का विपिन गार्डों को चकमा देकर शराब के ठेके पर पहुंच गया। इसके बाद शराब पीने के बाद वापस बेड पर आकर लेट गया। इस बीच सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर प्राचार्य ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

थाना निगोही क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी विपिन कुछ दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसे राजकीय मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। विपिन तीसरी मंजिल पर स्थित वार्ड में भर्ती था। शनिवार की शाम मरीज की मां किसी काम से नीचे चली गई। दूसरी ओर अस्पताल प्रशासन अपर मुख्य सचिव के निरीक्षण में व्यस्त हो गया।
इस बीच विपिन सबको चकमा देकर निर्माणाधीन गेट से मेडिकल कॉलेज के बाहर चला गया। सिर पर पट्टी बांधे और हाथ में यूरिन की थैली लिए विपिन अजीजगंज स्थित शराब के ठेके पर पहुंचा। शराब खरीदकर पी और वापस जाकर बेड पर लेट गया। बेटे को तलाश कर रही मां ने बताया कि विपिन पत्नी की मौत के बाद से परेशान है।
विज्ञापन

इस मामले का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जाएगी। सुरक्षा गार्डों को निर्देश दिए गए हैं कि आने-जाने वाले मरीजों की निगरानी की जाए। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें