फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रेलवे स्टेशन पर तीन स्टाॅलों पर नकली नोट चला गई महिला

Mon, 05 May 2025 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। टनकपुर से चलकर सिगरोली तक जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस में सवार महिला यात्री ने रेलवे स्टेशन पर तीन स्टॉलों पर नकली नोट देकर खरीदारी कर ली। जानकारी में आने पर महिला को पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन ट्रेन चल दी।
विज्ञापन

डाउन लाइन की त्रिवेणी एक्सप्रेस को लाइन नंबर एक पर लिया गया था। ट्रेन से उतरी महिला प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित तीन स्टाॅलों पर गई और दो-दो सौ का नकली नोट देकर पानी की बोतल खरीद ली। दो मिनट के स्टापेज में तीनों स्टॉलों से नकली नोट से पानी की बोतल खरीदकर वह बोगी में सवार हो गई।
इस बीच एक स्टाॅल संचालक को नकली नोट होने का अभास हुआ तो वह महिला को तलाशते हुए बोगी तक पहुंच गया। उसने खिड़की से कहा कि नकली नोट देकर पानी की बोतल खरीदी है। हालांकि, ट्रेन चलने की वजह से महिला पकड़ में नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें