फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मायके में रह रही महिला की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा (शाहजहांपुर)। गांव शाहगंज स्थित मायके में रह रही विवाहिता मोनी (22) की शनिवार की शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, पति से मोबाइल पर बात होने के बाद कमरे में दुपट्टे का फंदा गले में डालकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोनी के भाई राजेश ने पुलिस को बताया कि बहन का विवाह लखीमपुर खीरी में गोला क्षेत्र के गांव वजीरपुर निवासी एक युवक से किया था। शादी के बाद से बहन को उसकी ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इस कारण वह लगभग एक वर्ष से उनके साथ ही रहती थी।
शनिवार की शाम पति से मोबाइल पर बात होने के बाद वह कमरे में जाकर फंदे पर लटक गई। उसके मोबाइल फोन पर पति के प्रताड़ित करने की कई ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद हैं। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि अभी इस मामले में मायके वालों से कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें