फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: व्हाट्सएप पर बनी महिला मित्र ने ट्रेडिंग के नाम पर ठगे आठ लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा बुजुर्ग निवासी विवेक कुमार पंकज ने साइबर थाने में वित्तीय धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि एक महिला ने ट्रेडिंग के नाम पर उनसे आठ लाख से ज्यादा रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया है कि पिछले साल अक्तूबर में व्हाट्सएप पर बनी महिला मित्र सानवी प्रधान उर्फ श्रुति गोयल निवासी दिल्ली ने ट्रेडिंग से संबंधित अच्छे मुनाफे का लालच दिया। उसने एक वेबसाइट पर आधार कार्ड का प्रयोग कर आईडी व पासवर्ड बनवाते हुए पांच लाख रुपये का निवेश कराया। कुछ दिन तक उनसे ट्रेडिंग कराई। मुनाफे की रकम मांगी गई तब इनकम टैक्स के नाम पर ट्रेडिंग कंपनी को 3,17,000 रुपये जमा किए।
बाद में पता चला कि फर्म पंजीकृत नहीं है। उनके साथ आठ लाख 17 हजार रुपये की ठगी की गई। पिछले साल 30 दिसंबर को एनसीटीपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें