कलान। मोहल्ला ब्रह्मदेव नगर में मायके में रह रहीं गांव डभौरा निवासी लालाराम की पत्नी अप्पो (42 वर्ष) ने सोमवार को देर रात घर के बरामदे की छत के कुंडे से गले में दुपट्टे का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ शव को अपने कब्जे में ले लिया।
पड़ोस की कुछ महिलाओं ने मंगलवार सुबह महिला को फंदे पर लटके देखा तो पुलिस की पीआरवी टीम को सूचना दी। परिजनों के अनुसार अप्पो के पति की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उसने कुछ दिन पहले भी तालाब में कूदकर खुदकुशी की कोशिश की, लेकिन उस दौरान कुछ ग्रामीणों ने उसे तालाब से निकालकर बचा लिया था। संवाद