फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पति सहित सात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। दहेज के लिए उत्पीड़न करने पर महिला ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव टंडोला निवासी नूरबानो ने पुलिस को बताया कि उनका निकाह चार वर्ष पूर्व लखीमपुर के थाना मैलानी के गांव सुआबोझ निवासी तौफीक के साथ हुआ था। पति, सास गुड़डी, ससुर रियाजू, ननद हूर बानो, ननदोई सोनू, देवर तकब्बर, सिकंदर दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये की मांग करने लगे।
विज्ञापन

एक मई को पति ने उनको दूध में दवा मिलाकर पिला दी, जिससे उनका गर्भपात हो गया। नौ मई को ससुराल के लोगों ने एकराय होकर पिटाई की और मायके के पास छोड़ गए। उन्होंने पति को कॉल कर विदा कराने के लिए कहा, तो बिना दहेज के विदा से इन्कार कर दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद से वह मायके गांव टंडोला में रह रही हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें