फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नदी में कूदने के लिए पुल की रेलिंग पर चढ़ी महिला, पुलिस ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके के ककरा पुल पर नदी में छलांग लगाने जा रही महिला को पुलिस ने बचा लिया। महिला मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है। महिला को उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली इलाके की एक काॅलोनी निवासी महिला शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे ककरा पुल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला पुल की रेलिंग पर चढ़ी तो लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। अजीजगंज चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल संजीव कुमार और कांस्टेबल गौरव भाटी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने समझा बुझाकर महिला को रेलिंग से नीचे उतारा।
इसके बाद पुलिस ने महिला के पति और अन्य परिजनों को फोन पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से परेशान है। घर में भी छत से कूदने का प्रयास कर चुकी है। शुक्रवार को अचानक घर से निकलकर यहां पहुंच गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें