फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पूजा के लिए जल भरने गई बालिका गर्रा नदी में डूबी

विज्ञापन
विक्रांति का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी। चांदापुर गांव में शुक्रवार को सुबह ग्राम देवता की पूजा के लिए गर्रा नदी से जल भरने गई रामप्रसाद की सात वर्षीय बेटी विक्रांति पांव फिसलने से नदी के गहरे पानी में डूब गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बालिका की तलाश के लिए बरेली से पीएसी की आठवीं बटालियन की गोताखोर टीम बुलाई है।
विज्ञापन


इससे पूर्व विक्रांति को नदी में गिरकर डूबता देख साथ गईं गांव की अन्य बालिकाओं ने शोर मचाया तो गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन नदी में पानी सामान्य से ज्यादा होने से बालिका का कुछ पता नहीं लगा।
उसकी तलाश में पीएसी की गोताखोर टीम के अलावा नौगवां और भरगवां के कई युवा तैराक भी शाम तक उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन बालिका का कुछ पता नहीं चला। इस वजह से उसकी मां रीना देवी, भाई अनमोल व रामजी और बहन क्रांति आंसू नहीं थम रहे हैं।

विक्रांति का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें