फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गर्मी से राहत के लिए सुभाष चौराहा पर लगेगा वाटर मिस्ट सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मानसून के मद्देनजर बाढ़ से पूर्व की तैयारियों और भीषण गर्मी (हीट-वेव) के प्रभावी प्रबंधन के लिए डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि सुभाष चौराहा पर वाटर मिस्ट सिस्टम लगाया जाएगा। इससे फुहार निकलेगी, जिससे राहगीरों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

डीएम ने बाढ़ की संभावनाओं को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाढ़ से निपटने के लिए समस्त आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। जनपद की समस्त बाढ़ चौकियों, राहत शिविरों, उपलब्ध नावों और गोताखोरों की सूची को अपडेट कर लिया जाए। हीट-वेव के संबंध में प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर, ठंडे पानी के मटके और शेल्टर होम की व्यवस्था की जाए। लू से बचाव के उपायों के लिए व्यापक स्तर पर बैनर, पोस्टर और सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता फैलाई जाए। इस दौरान सीडीओ डॉ.अपराजिता सिंह, नगर आयुक्त डॉ.बिपिन कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें