शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस ने मुकदमे में वांछित बालक को अभिरक्षा में लिया है।
मोहल्ला खलीलशर्की निवासी हिमांशु तिवारी ने 24 फरवरी को सुखमन, प्रीत, एक बालक व दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें एकराय होकर जान से मारने की नीयत से कृपाण से गले पर प्रहार करने समेत कई आरोप लगाए थे। पुलिस ने बालक को गोशाला जाने वाली रोड से हिरासत में ले लिया। उसे अभिरक्षा में किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया। बालक पर पूर्व में भी दो मुकदमे दर्ज हैं। संवाद