फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भैंस चराने गए ग्रामीण की गंगा में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान। भैंस चराने के लिए बुधवार शाम घर से निकले गांव चरनोखा निवासी फूलचंद कठेरिया (50 वर्ष) की गंगा में डूबकर मौत हो गई। बृहस्पतिवार को गंगा के किनारे पानी में उनका शव उतराता मिला।
विज्ञापन

परिजनों ने देर शाम तक उनके घर नहीं लौटने पर तलाश शुरू की, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीण जब गंगा की तरफ गए तो उन्होंने पानी में उनका शव देख घरवालों को इत्तला दी।
सूचना पाकर डायल 112 पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। फूलचंद की मौत से उनकी पत्नी इंदिरा देवी, पुत्री रीता, पुत्र रंजीत व आदेश का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें