फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ऑटो से उतरे ग्रामीण को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
कलान में हुए हादसे में मृतक अशोक के शव को देख बिलख पड़े परिजन। संवाद
विज्ञापन
कलान। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे-43 पर जल्लापुर गांव के मोड़ पर शुक्रवार ऑटो से उतरे फर्रुखाबाद जिले के थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव मोकिलपुर निवासी 43 वर्षीय अशोक कठेरिया की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, अशोक अपने क्षेत्र में इकरी खेड़ा-वजीरगंज मार्ग पर स्थित ईंट-भट्ठा पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार की शाम वह ऑटो से कांट कस्बे में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होकर पत्नी बिट्टाे के साथ वापस घर के लिए आ रहे थे।
जैसे ही वह जल्लापुर गांव के मोड़ पर ऑटो से उतरे, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आए ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद ग्रामीणों ने पीछा कर ट्रक चालक को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। अशोक की पत्नी बिट्टो, बेटी सुरभि, विनीता, अनीता व नीलेश का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक शिवदीन ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक हिरासत में है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें