फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मिर्गी का दौरा पड़ने से पानी से भरे गड्ढे में डूबकर ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
जैतीपुर में बहगुल नदी किनारे पानी से भरे गड्ढे में मिले जयराम के शव को देख लगी भीड़। स्रोत: जाग
विज्ञापन
जैतीपुर। धीमरपुर गांव निवासी 55 वर्षीय जयराम की बहगुल नदी किनारे पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। नदी के पास पहुंचे पिता गोकरन का बेटे के शव को देख रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों के मुताबिक जयराम को मिर्गी के दौरे आते थे।
विज्ञापन

जयराम मेहनत-मजदूरी कर अपना व 80 वर्षीय पिता गोकरन का भरण-पोषण करते थे और पिता के साथ अकेले ही रहते थे। जयराम की शादी हुई थी, लेकिन उनकी पत्नी चली गईं थी। गोकरन ने बताया कि बेटे जयराम को मिर्गी का दौरा पड़ता था। शुक्रवार की शाम किसी का काम करने के दौरान बेटा बहगुल नदी के किनारे से मिट्टी लेने के लिए गया था।
इस दौरान दौरा पड़ने से बेटा पानी से भरे गड्ढे में गिर गया और उसकी डूबने से मौत हो गई। पूरी रात बेटे के आने की आस में दरवाजा खुला छोड़ बैठे रहे, लेकिन वह नहीं आया। शनिवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर नदी पर गए। देखा कि बेटा गड्ढे में मृत पड़ा था। नदी के पास बेटे की चप्पलें पड़ीं थीं। पास में तसला पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

गोकरन की आंखों में आंसू देख ग्रामीणों ने उन्हें संभाला। जैतीपुर थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव त्यागी ने बताया कि जानकारी में आया है कि जयराम को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। आशंका है कि मिर्गी का दौरा पड़ने से वह गड्ढे में गिर गया होगा और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें