फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ओवरटेक की कोशिश में पलटी ट्रैक्टर-ट्राॅली, क्षतिग्रस्त हुई बाइक

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर हुए हादसे के बाद लगी लोगो की भीड़। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गर्रा-खन्नौत नदी के बीच कान्हा गोशाला जाने वाले मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर हादसा हो गया। ओवरटेक की कोशिश में ट्रक की टक्कर लगने से दूधिये की बाइक और ट्रैक्टर-ट्राॅली क्षतिग्रस्त हो गई। चालक बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

थाना कांट क्षेत्र के मुड़िगवा गांव निवासी राजीव अपने गांव से दूध लेकर केरूगंज आए थे। दिन में करीब एक बजे वह गांव जा रहे थे। पेशाब करने के लिए उन्होंने कान्हा गोशाला के पास बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी। इस बीच ट्रक मूंगफली के छिक्कल लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। इसके बाद बाइक से टकराते हुए ट्रक खाई में चला गया।
हादसे में लखीमपुर खीरी जिले के थाना क्षेत्र पसगवां निवासी चालक अवतार बाल-बाल बच गए। ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु कराया। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें