फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिया पर ट्रैक्टर ट्राॅली पलटने से कटरा-खुदागंज मार्ग पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। खुदागंज मार्ग की निर्माणाधीन पुलिया पर शुक्रवार की रात करीब दस बजे गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली पलट जाने से मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया। हालांकि, जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर सड़क पर फैले गन्ने के गट्ठर और पलटी ट्रैक्टर ट्राॅली को हटवाकर आधा घंटे बाद जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

उखरी गांव के अमृत सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार की रात अपनी ट्रैक्टर ट्राॅली से गन्ना लेकर तिलहर चीनी मिल जा रहे थे। खुदागंज मार्ग पर आर्य कन्या इंटर कॉलेज के सामने निर्माणाधीन पुलिया पर गन्ने भरी ट्राॅली असंतुलित होने पर ट्रैक्टर समेत पलट गई। इससे ट्राॅली का सारा गन्ना मार्ग पर फैल गया।
प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि स्टेट हाईवे की निर्माणाधीन पुलिया के पास जमीन असमतल होने के कारण ट्रैक्टर ट्राॅली पलट गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिया के पास हादसे रोकने के लिए कार्यदायी संस्था के ठेकेदार से निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने के लिए कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें