फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईवे पर विपरीत दिशा में मुड़े ट्रैक्टर से टकराए बाइक सवार छात्र की मौत

विज्ञापन
सेहरामऊ द​क्षिणी में हुए हादसे में छात्र की क्षतिग्रस्त बाइक। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)। सेहरामऊ दक्षिणी में शनिवार सुबह लखनऊ-पलिया हाईवे पर स्थित देसी ढाबा के पास हादसा हो गया। अचानक गलत दिशा में मुड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर पीछे चल रहे बाइक सवार थाना तिलहर के हिशमा गांव निवासी 25 वर्षीय कुलदीप की मौत हो गई। बाइक पर सवार उसका दोस्त रामनिवास घायल हो गया। दोनों बीएससी एग्रीकल्चर का पेपर देकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, कुलदीप हरदोई के थाना शाहबाद क्षेत्र के आगमपुर गांव स्थित डिग्री कॉलेज से बीएससी कर रहा था। गांव का ही रहने वाला उसका दोस्त रामनिवास भी उसी कॉलेज से बीएससी कर रहा है। दोनों दोस्त शनिवार की सुबह करीब छह बजे घर से निकलकर कॉलेज गए। वहां दोनों दोस्तों ने पेपर दिया और वापस घर के लिए चल दिए।
सुबह करीब साढ़े दस बजे जैसे ही वे सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र में देसी ढाबे के पास पहुंचे, आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने अचानक वाहन को गलत दिशा में मोड़ दिया। इससे पीछे चल रहे बाइक सवार कुलदीप ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे को देख भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां डॉक्टर ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में भर्ती रामनिवास की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
परिजनों ने बताया कि कुलदीप हेलमेट पहने हुआ था। परिजनों ने बताया कि वह चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। बड़ी बहन आरती, भाई दीपक, बहन सौरभी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। पिता बेसुध हो गए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक मौके से भाग गया है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

सेहरामऊ दक्षिणी में हुए हादसे में छात्र की क्षतिग्रस्त बाइक। स्रोत: जागरुक पाठक

सेहरामऊ दक्षिणी में हुए हादसे में छात्र की क्षतिग्रस्त बाइक। स्रोत: जागरुक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें