खुटार। गांव चांदपुर में बाघ ने नीलगाय को मार डाला। सूचना पर वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। लोगों में दहशत है।
सोमवार रात बाघ ने गांव चांदपुर के पास नीरज अवस्थी के खेत मे नीलगाय को मार डाला। ग्रामीणों ने वनकर्मियों को नीलगाय का अधखाया शव पड़ा होने की सूचना दी। सूचना पर वन रक्षक आशीष शुक्ला टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। इसके बाद नीलगाय के शव का पोस्टमाॅर्टम कराने के बाद दफन करा दिया गया।
वन दरोगा ने बताया कि क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है और ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि वह विभागीय कार्य से प्रयागराज में हैं। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर गई थी। किसानों और श्रमिकों से खेत पर सुबह जल्द और देर शाम तक नहीं रुकने की अपील की गई है। संवाद