फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बोलेरो की टक्कर से घायल तीसरे व्यक्ति की भी मौत

विज्ञापन
मृतक गोकुल का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
पुवायां। शाहजहांपुर रोड पर अनियंत्रित हुई हूटर लगी बोलेरो कार की चपेट में आकर घायल हुए इमलिया गांव के गोकुल प्रसाद (65 वर्ष) ने भी सोमवार को दम तोड़ दिया। हादसे में दो लोगों की रविवार को ही मौत हो गई थी। वहीं, शाम को पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाए जाने पर नाराज परिजनों की पुलिस से नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

जड़ौली गांव निवासी दलपत (56 वर्ष) अपने मामा गोकुल और नाती अजीत (23 वर्ष) के साथ रविवार सुबह बाइक से बंडा के गांव ररूआ में एक रिश्तेदार के यहां गए थे। रविवार रात आठ बजे तीनों लोग बाइक से वापस घर जा रहे थे। शाहजहांपुर रोड पर बीआरसी गेट के पास सामने से तेजी से आ रही एक बोलेरो ने अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मार दी थी।
हादसे में घायल दलपत को सीएचसी में मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अजीत और गोकुल को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां अजीत को मृत घोषित कर दिया गया। सोमवार को इलाज के दौरान गोकुल की भी मौत हो गई। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि बोलेरो को कब्जे में लेकर चालक के बारे में जानकारी की गई है।
विज्ञापन

पता लगा है कि गाड़ी मदनापुर के एक गांव निवासी प्रदीप यादव के नाम है। प्रदीप को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि गाड़ी को उसका भाई रवि चला रहा था। गाड़ी पुवायां मंडी में संविदा पर लगी थी। इसीलिए उस पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा है और हूटर लगा है।




जाम लगाने जा रहे थे परिजन...शव रखी गाड़ी को भगा ले गई पुलिस

पुवायां। सोमवार शाम को पांच बजे तीनों लोगों के शव लेकर गाड़ी पुवायां होते हुए चौढ़ेरा गांव में पहुंची। वहां अजीत का शव परिजनों को सौंपने के बाद दलपत और गोकुल का शव लेकर गाड़ी पुवायां आई तो परिजनों ने राजीव चौक पर रोककर शव रखने के बाद जाम लगाने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने चालक से गाड़ी भगाने के लिए कहा। परिजनों ने गाड़ी के आगे खड़े होकर रोकने का प्रयास किया तो पुलिस ने जबरन हटाकर गाड़ी को गांव इमलिया तक पहुंचाया।
इमलिया में गोकुल के घर पहुंचने पर परिजनों ने शव नहीं उतरने दिया और पुलिस पर बोलेरो चालक को बचाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी रवि करन ने परिजनों को समझाया और दर्ज की गई रिपोर्ट की कॉपी उन्हें सौंपकर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर परिजन शांत हो गए। इसके बाद शव को उतार लिया गया।
इस दौरान एक घंटे तक हंगामा होता रहा। इसके बाद गाड़ी गांव जड़ौली पहुंची और दलपत के शव को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। तीनों लोगों के घर पर शव पहुंचने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना था कि अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा।





गाड़ी मंडी में संविदा पर लगी हुई थी। मालिक के बारे में जानकारी मिल गई है। चालक का पता लगाया जा रहा है। कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।



- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां

मृतक गोकुल का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

मृतक गोकुल का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

मृतक गोकुल का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

मृतक गोकुल का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें