फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किशोरी को तलाशने के नाम पर 20 हजार रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली (शाहजहांपुर)। बंडा के एक गांव की किशोरी को तलाशने के नाम पर उसके पिता से फोन कर 20 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। ठगी करने के बाद 15 हजार रुपये की और मांग की गई। पुलिस ने आरोप के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बंडा थाना क्षेत्र के क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 26 दिसंबर की सुबह साढ़े दस बजे उनकी 14 साल की बेटी का पीलीभीत के थाना बरखेड़ा क्षेत्र के अभिषेक ने रिश्तेदारों के सहयोग से अपहरण कर लिया। थाने जाकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। फैसले का दबाव बनाया गया।
इसके बाद अधिकारियों से शिकायत करने के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। इस मामले में बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर किशोरी के पिता ने बताया कि उनके पास एक फोन आया था। फोन करने वाले ने अपने आपको पुलिस वाला बताते हुए 20 हजार रुपये की मांग की। खेत गिरवी डालकर रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद दूसरे नंबर से आई कॉल में गाड़ी में डीजल डलवाने और टोल टैक्स के लिए 15 हजार रुपये की मांग की गई। असमर्थता जताने पर गालियां दीं गई। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रदीप राय ने बताया कि किशोरी के अपहरण के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को तलाश किया जा रहा है। ठगी के मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें