फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आए किशोर की मौत, उपचार में लापरवाही का आरोप लगा मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़ व मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मेरठ से वाराणसी जाने वाली 22490 वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आकर निगोही थाना क्षेत्र के ढकिया तिवारी गांव निवासी अंकित सिंह चौहान (16) की राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। परिजनों ने जिंदा होते हुए किशोर को मोरचरी में रखवाए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और ट्रॉमा सेंटर के शीशे तोड़ते हुए फर्नीचर पलट दिया। आरोप है कि डॉक्टर व स्टाफ के साथ अभद्रता की गई। बताते हैं कि रील बनाते समय हादसा हुआ।
विज्ञापन

विमलेश सिंह चौहान का पुत्र अंकित सिंह सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। रविवार की सुबह नौ बजे पीलीभीत से आने वाली पैसेंजर ट्रेन से शाहजहांपुर कोचिंग पढ़ने के लिए आया था। शाहजहांपुर व रोजा के बीच इंदिरानगर रेलवे क्रॉसिंग के पास रनथ्रू वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गया।
हादसे के बाद थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। इस बीच करीब 30 मिनट तक वंदे भारत ट्रेन खड़ी रही। ट्रॉमा सेंटर में तैनात डॉ.मेराज आलम के अनुसार, अंकित को पुलिस यहां लेकर आई थी। उससे पहले मौत हो चुकी थी। इसके बाद शव को मोरचरी में रखवा दिया गया।
विज्ञापन

इसके करीब एक घंटे के बाद पांच गाड़ियों से पहुंचे परिजनों ने अंकित को देख उसके जिंदा होने की बात कही और उसे लेकर ट्राॅमा सेंटर पहुंच गए। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान सुरक्षा गार्डों ने परिजनों के साथ धक्का-मुक्की की।
उत्तेजित परिजनों ने ट्रॉमा सेंटर के शीशे तोड़ दिए और फर्नीचर पलट दिया। आरोप है कि डॉ.मेराज आलम के साथ अभद्रता और अन्य स्टाफ के साथ मारपीट की गई। इससे ट्रॉमा सेंटर में भगदड़ मच गई। सूचना पर चौक इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह समेत कई थानों की पुलिस पहुंची और मामले को शांत किया।
मृतक के परिजनों ने सुरक्षा गार्ड व स्टॉफ के साथ एक पुलिसकर्मी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मामला शांत हो पाया। इस दौरान ट्रॉमा सेंटर में कार्य बंद रहा।

रील बनाने के दौरान हादसा होने का अंदेशा है। मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई। यदि तहरीर आएगी तो जांच कर तथ्य व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- राजेश द्विवेदी, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें