फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बरात में डीजे की धमक से बेहोश हुई किशोरी, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Sat, 06 Dec 2025 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में शादी समारोह में डीजे की धमक से एक किशोरी बेहोश हो गई। इससे बरात में अफरातफरी मच गई। किशोरी को होश न आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उसे होश आया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरातों में तेज धमक वाले डीजे लोगों के लिए परेशानी की वजह बन रहे हैं। शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार को डीजे की धमक से डांस करते समय किशोरी बेहोश हो गई। इससे बरात में अफरातफरी मच गई। होश नहीं आने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

विज्ञापन


रात करीब दस बजे अजीजगंज से केरूगंज की ओर जा रही बरात में डीजे बज रहा था। इसमें 14 वर्षीय किशोरी भी डांस कर रही थी। नृत्य करते समय अचानक वह गिर पड़ी। बेहोश होने पर बरात में खलबली मच गई। लोगों ने उसके मुंह पर पानी के छींटे मारे। फिर भी उसे होश नहीं आया। काफी देर तक प्रयास करने पर भी होश नहीं आने पर तुरंत ही स्कूटर से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसे होश आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें