फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नकली खाद फैक्टरी के मामले में जांच के लिए टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मोहम्मदी रोड पर वेयरहाउस में नकली खाद बनाने की फैक्टरी पकड़े जाने के मामले की जांच के लिए एसपी राजेश द्विवेदी ने टीम गठित की है। मामले की जांच सुभाष चौराहा चौकी प्रभारी तेजेंद्र सिंह कोे सौंपी गई है।
विज्ञापन

शनिवार शाम को पुलिस और प्रशासन की टीम ने रोजा क्षेत्र में मोहम्मदी रोड पर एक वेयर हाउस में नकली खाद बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई थी। यहां पर भारी मात्रा में नकली खाद बरामद हुई थी। इस मामले में फैक्टरी संचालक बंडा निवासी रणजीत सिंह और परिसर मालिक महेंद्र चंद्र मिश्रा के विरुद्ध जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर शर्मा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रोजा इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसपी की तरफ से एक टीम गठित की गई। आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें