फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शासन स्तर से आई टीम ने किया निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण करती शासन स्तर से आई टीम। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शासन स्तर से आई टीम ने मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के इलाज की गुणवत्ता और स्टाफ के व्यवहार को लेकर फीडबैक लिया।
विज्ञापन

टीम ने ब्लड बैंक, ट्रॉमा सेंटर, डायलिसिस यूनिट और लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट जैसी अति-संवेदनशील इकाइयों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं परखीं। तीमारदार बाबूराम ने बताया कि उनके बेटे का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, जिस कारण उन्हें प्रति डायलिसिस निर्धारित शुल्क 1250 रुपये का भुगतान करना पड़ता है।
टीम ने सुधार करने के दिशा-निर्देश दिए। सीएमएस डॉ. सरोज कुमार ने बताया कि टीम ने निरीक्षण करने के साथ मरीजों से फीडबैक भी लिया है। इस दौरान एडीएम न्यायिक मो. अवेश भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें