फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कनेंग तिराहा के पास शीरा से भरा टैंकर पलटा

विज्ञापन
लखनऊ-पलिया हाईवे पर पलटा शीरा से भरा टैंकर। स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रोजा। लखनऊ-पलिया हाईवे पर कनेंग तिराहा के पास बृहस्पतिवार की देर रात शीरे से भरा ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। इससे वहां फिसलन हो गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, यह टैंकर शामली से हरदोई की हरियावां चीनी मिल जा रहा था। इस बीच यह हादसा हुआ। दरअसल, वर्तमान में कनेंग तिराहा के पास हाईवे के चौड़ीकरण और ओवरब्रिज निर्माण के लिए पिलर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे हाईवे का कुछ हिस्सा असमतल हो गया है। माना जा रहा है कि इसी कारण टैंकर असंतुलित हो गया। सड़क पर फैला शीरा अभी साफ नहीं किया गया है। ग्रामीण शीरा भरकर ले जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें