फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पोलियो के खिलाफ 28 जून को चलेगा विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। करीब एक साल के अंतराल के बाद जिले में पल्स पोलियो अभियान फिर शुरू किया जाएगा। आगामी 28 जून को विशेष अभियान चलाकर एक से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ.पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में करीब साढ़े पांच लाख बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। बच्चों तक दवा पहुंचाने के लिए जिलेभर में 80 बूथ स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा ऐसे बच्चों को भी दवा पिलाने की व्यवस्था की जाएगी जो किसी कारणवश बूथों तक नहीं पहुंच सकेंगे।
अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं की टीमें गठित की जा रही हैं। ये टीमें बूथों पर तैनात रहने के साथ-साथ घर-घर जाकर भी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। अभियान की निगरानी के लिए अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए सभी अभिभावकों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने अपील की कि 28 जून को अपने एक से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं, ताकि जिले में पोलियो मुक्त स्थिति बरकरार रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें